मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केन्‍द्र सरकार 15 जुलाई से 75 दिन तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को कोविड से बचाव की बूस्‍टर डोज निशुल्‍क उपलब्‍ध करायेगी


     श्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि देश की स्‍वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आजादी का अमृत काल के अवसर पर इस महीने की 15 तारीख से अगले 75 दिन तक 18 साल से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड से बचाब की बूस्‍टर डोज नि:शुल्‍क दी जाएगी। उन्‍होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने गुजरात के बडोदरा में भारतीय राष्‍ट्रीय रेलवे अकादमी में गतिशक्ति विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना को भी मंजूरी दे दी है। इसमें परिवहन से सम्‍बंधित सभी प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुजरात और राजस्‍थान में तारंगा हिल अम्‍बाजी अबू मार्ग पर नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र में सम्‍पर्क और आवागमन में सुधार होगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि इस परियोजना पर दो हजार सात सौ 98 करोड रुपए से अधिक की लागत आएगी। श्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि यह परियोजना 2026-27 तक पूरी होगी। उन्‍होंने बताया कि इस नई रेल लाइन की कुल लम्‍बाई 116 किलोमीटर से अधिक है। इसके निर्माण कार्य के दौरान लगभग चालीस लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा । सूचना और प्रसारण मंत्री ने बताया कि इस रेल लाइन से अम्‍बाजी शक्तिपीठ और अजीनाथ जैन मंदिर से सम्‍पर्क बढेगा।
    गृहमंत्री अमित शाह ने तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड खंड पर नई रेल परियोजना की स्‍वीकृति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया है। श्री शाह ने ट्वीट संदेश में गुजरात के लिए इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राचीन तीर्थ स्थलों को पुनर्जीवित करने और तीर्थयात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि 116 किलोमीटर से अधिक लंबी इस रेल लाइन से इन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। देश  में अब तक कोविड से बचाव के लिए 199 करोड़ 25 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आज 11 लाख 76 हजार से ज्यादा टीके लगाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ