मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘पद्म पुरस्कार-2023’ के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2022 तक खुले हैं

     गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषणपद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं 1 मई 2022 से जारी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।
    पद्म विभूषणपद्म भूषण और पद्म श्री नाम से ये पद्म पुरस्कार देश के सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के जरिए विभिन्‍न क्षेत्रों में लोगों के ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य या योगदान’ को सराहा जाता है। ये पुरस्‍कार सभी क्षेत्रों/विषयों जैसे कि कलासाहित्य एवं शिक्षाखेलचिकित्सासामाजिक कार्यविज्ञान व इंजीनियरिंगलोक कार्यसिविल सेवाव्यापार और उद्योगइत्‍यादि में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
    जातिपेशापद या महिला-पुरुष के आधार पर भेदभाव किए बिना ही सभी व्यक्ति ये पुरस्कार पाने के पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़ सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत लोगों सहित समस्‍त सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
    सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्‍दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन/अनुशंसा करें। उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओंसमाज के कमजोर वर्गोंअनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियोंदिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहे जाने के योग्‍य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।
    नामांकन/अनुशंसा में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए जो उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैंजिसमें एक विवरणात्मक या अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्‍लेख किया जाना चाहिए।
    इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.inऔर पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.govपर 'पुरस्कार और पदकशीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियम वेबसाइट की https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्ध हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ