मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च हुआ, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन खुले

     सरकार ने एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.inविकसित किया गया है ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सकेजिससे पारदर्शिता और जन भगीदारी सुनिश्चित हो सके। ये पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को ये सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामित करें।

 वर्तमान में निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें खुली हैं :

  1. पद्म पुरस्कार अंतिम तिथि 15/09/2022
  2. कौशलाचार्य पुरस्कार अंतिम तिथि 30/07/2022
  3. वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वयोश्रेष्ठ सम्मान अंतिम तिथि 18/08/2022
  4. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 - अंतिम तिथि 28/08/2022
  5. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 28/08/2022
  6. दिव्‍यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 - अंतिम तिथि 28/08/2022
  7. दिव्‍यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 28/08/2022
  8. राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार अंतिम तिथि 31/07/2022
  9. नारी शक्ति पुरस्कार अंतिम तिथि 31/10/2022
  10. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार अंतिम तिथि 31/08/2022
  11. -गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अंतिम तिथि 31/07/2022
  12. सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार अंतिम तिथि 31/07/2022
  13. मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अंतिम तिथि 30/07/2022
  14. जीवन रक्षा पदक अंतिम तिथि 30/09/2022

अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in ) पर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ