मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

देश में अब तक दो सौ करोड़ 33 लाख से अधिक लगाये जा चुके हैं कोविडरोधी टीके

     राष्‍ट्रव्‍यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक दो सौ करोड़ 33 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि कल 27 लाख 78 हजार से अधिक टीके लगाये गये। संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की दर 98 दशमलव चार-सात प्रतिशत है। कल 16 हजार से अधिक लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या चार करोड़ 31 लाख 13 हजार 623 हो गई है। कल 15 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल देश में एक लाख 43 हजार 654 रोगियों का उपचार चल रहा है। इस दौरान 25 लोगों की मौत हुई। देश में अबतक 87 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल चार लाख 68 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।
    नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.47 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 16,113 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,31,13,623 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,528 नए मामले सामने आएं। पिछले 24 घंटों में कुल 4,68,350 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 87.01 करोड़ से अधिक (87,01,55,452जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.57 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.32 प्रतिशत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ