पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रिमोट कंट्रोल की मदद से बिजली मीटर में बदलाव कर 2 लाख 4 हजार 292 यूनिट यानी 98 लाख 8 हजार 440 रुपयों की बिजली चोरी महावितरण के उड़न दस्ते ने उजागर की है। इस मामले में भवन निर्माण व्यवसायी के खिलाफ रावेत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
इस बारे में पता चला है कि महावितरण की भरारी टीम ने रावेत के रवि खिलुमन ओछानी के बिजली मीटर व सेट का निरीक्षण किया था, इसमें पाया गया कि पिछले 18 माह में 2 लाख 4 हजार 292 यूनिट या 98 लाख 8 हजार 440 रुपये की चोरी रिमोट कंट्रोल की मदद से बिजली के मीटर को संशोधित कर भवन निर्माण के लिए की गई थी। रावेत थाने में रवि खिलुमन ओछानी के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135, 136, 137 और 138 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बिजली चोरी उजागर करने व प्रवर्तन विभाग के उपसंचालक कमांडर शिवाजी इंदलकर के मार्गदर्शन में उड़न दस्ते के उपकार्यकारी अभियंता अनिल कुराडे सहायक सुरक्षा व प्रवर्तन अधिकारी शुभांगी पतंगे एवं सहयोगियों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
यह जानकारी पुणे महावितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय, पुणे परिमंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री निशिकांत राऊत द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ