मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-सासवड रोड रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक 6 से 8 जुलाई तक बंद रहेगा

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे एरिया में पुणे-सासवड रोड रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 4  (कचरा डिपो के नजदीक) रखरखाव तथा मरम्मत के लिये बुधवार, दिनांक 6 जुलाई की सुबह 07.00 बजे से शुक्रवार, दिनांक 8 जुलाई की शाम 07.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।
इस अवधि में नजदीक स्थित रोड ओवर ब्रिज एवं रामटेकड़ी स्थित रेलवे फाटक संख्या 6 सड़क यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा
कामशेत-तलेगांव के बीच स्थित रेलवे गेट 7 जुलाई को बंद रहेगा
पुणे-लोनावला रेलमार्ग पर कामशेत- तलेगांव स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक सं. 45 (कान्हे गेट), रेलवे किमी 148/5-6, का मरम्मत कार्य होने के कारण गुरुवार दिनांक 7 जुलाई को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में रेल फाटक संख्या 43 (नाने गेट)  रेलवे किमी 144/9-145/0 सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ