पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर पुणे एवं सातारा रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव के 18 से 23 जुलाई तक चलनेवाले सप्ताह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में गुरुवार को महोत्सव के दौरान पुणे स्टेशन पर स्वतंत्रता आंदोलन एवं देशभक्ति पर आधारित प्रश्न मंच तथा गीत संगीत कार्यक्रम अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों, कर्मचारियों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इससे लोगों में देशप्रेम का जोश भर गया। यात्रियों ने रेलवे द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की। इसी तरह सातारा स्टेशन पर भी रेलवे सांस्कृतिक अकादमी की ओर से इन हाउस तैयार किए गए स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. राहुल पाटिल ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ