पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर पुणे एवं सातारा रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव 18 से 23 जुलाई तक के सप्ताह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में सातारा स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। स्वतंत्रता सेनानी श्री आनंद बाला जाधव, श्री गोपालराव पांडुरंग थोरात, श्री शंकर रामचंद्र पवार, पतंगराव भिकोबा फालके, इब्राहिम मेहबूब खान एवं श्री भानुदास ज्ञानू पाटील के करकमलों से तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह की उपस्थिति में इस फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में महात्मा जोतिबा फुले, महादेव गोविन्द रानडे, बाल गंगाधर तिलक, शिवराम राजगुरु, गोपाल गणेश आगरकर, दुर्गाबाई देशमुख, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, दादाभाई नौरोजी, महात्मा गांधी, धोंडो केशव कर्वे, विनायक दामोदर सावरकर, सावित्रीबाई जोतिबा फुले, यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण, चाफेकर बंधू, विट्ठल रामजी शिंदे, रानी लक्ष्मीबाई, वासुदेव बलवंत फडके, गोपाल कृष्ण गोखले आदि स्वतंत्रता सेनानियों तथा समाज सुधारकों के बारे में जानकारी प्रदर्शनी में उपलब्ध की गई है। इसी के साथ यहाँ डिजिटल स्वरुप में वीडियो के माध्यम से भी स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास तथा उससे जुड़ीं जानकारी लोगों को दी जा रही है।
इस अवसर पर गणमान्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी तथा यात्रीगण उपस्थित थेख कार्यक्रम का संयोजन मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे ने किया। स्टेशन पर लगी इस प्रदर्शनी को देख कर लोगों, यात्रियों को भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में रोचक जानकारी मिल रही है, जिससे नई पीढ़ी अवश्य ही प्रेरणा लेकर भारत की एकता, अखंडता संप्रभुता को बनाए रखने के लिए कार्य करेगी। यह प्रदर्शनी सभी के लिए शनिवार 23 जुलाई तक खुली रहेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ