हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
तनावपूर्ण जीवन में दैनिक आदतों में बदलाव आ रहा है, जिसके कारण अनजाने में कई बीमारियों की घुसपैठ होते हुए दिखाई नहीं देती है। रक्तचाप और संबंधित विकार चुपचाप शरीर में होते हैं, जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है, इसलिए समाज में काम करनेवाले प्रत्येक व्यक्ति को समय पर जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से इलाज कराना चाहिए और संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से बचना चाहिए। यह अपील नोबेल हॉस्पिटल के रक्तचाप और रक्त शर्करा विशेषज्ञ डॉ. दानिश मेमन ने की है।
1 जुलाई डॉक्टर्स डे के अवसर पर नोबेल अस्पताल ने हड़पसर व परिसर में कार्यरत पत्रकारों के लिए मुफ्त रक्तचाप, रक्त शर्करा, ईसीजी आदि विभिन्न परीक्षण किए गए। इस समय आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दानिश मेमन ने संभावित बीमारियों से बचने के लिए बहुत ही अध्ययनशील तरीके से मार्गदर्शन किया। यहां नोबेल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राज कोद्रे, विशाल तोरडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
नोबेल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राज कोद्रे ने कहा कि नोबेल अस्पताल में कई सामाजिक गतिविधियां की जाती हैं। डॉक्टर्स डे के अवसर पर हड़पसर के पत्रकारों के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर मरीज और रिश्तेदारों के सहयोग के बिना इलाज नहीं कर सकता। समाज के कई वर्गों का विश्वास और सहयोग से महान कार्य निर्माण कर सकते हैं। भविष्य में नोबेल के माध्यम से सभी घटकों पर विचार करके समजापयोगी पहल व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने और कार्यकारी संचालक डॉ. एच. के. साले के नेतृत्व में सभी संचालक कार्यान्वित करेंगे। पत्रकारों की ओर से वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मेथेकर ने शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद दिया।

0 टिप्पणियाँ