प्रभाग क्रमांक 42 में दीया फाउंडेशन की ओर से जारी की गई आयुष्यमान भारत योजना की शुरुआत करते हुए पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे, साथ में अभियान के आयोजक पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख, प्रशांत सुरसे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य जन आरोग्य योजना हम सभी देशवासियों के लिए एक संजीवनी है। मेरे प्रभाग रामटेकड़ी के निवासियों के लिए योजना की शुरूआत करते हुए आज बहुत खुशी मिल रही है। यह एक योजना नहीं बल्कि आम जनता का स्वास्थ्य कवच है। इस योजना के अन्तर्गत कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी अस्पताल और पैनल में शामिल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का कैशलेस और पेपरलेस इलाज हो सकेगा। यह जानकारी अभियान के आयोजक पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने दी।
दीया फाउंडेशन की ओर से प्रभाग क्रमांक 42 रामटेकड़ी परिसर के नागरिकों के लिए आयुष्यमान भारत योजना की शुरुआत व दीया फाउंडेशन के माध्यम से आम जनता को 5 लाख रुपये तक का बीमा मुफ्त दिया जाएगा। इस पहल का उद्घाटन पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक मुक्तार शेख, कांग्रेस ओबीसी विभाग पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, हड़पसर ब्लॉक अध्यक्ष शोएब ईनामदार, हड़पसर महिला ब्लॉक अध्यक्ष माया ढूरे, स्वाभिमानी महिला संघटना की प्रमुख पल्लवी सुरसे, ताई गायकवाड, शहाजी खंडागले, संजय ढूरे, विष्णु आदमाने, देवीदास आदमाने, मतिन शेख, अक्षय बहिरट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ