शिंदे गुट का कोई असर नहीं : विजय देशमुख
हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना हमारी सांस व धड़कन है। प्रामाणिक रूप से कार्य करनेवाले निष्ठावंत शिवसैनिक शिवसेना के साथ ही हैं। हड़पसर में पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की स्थिति मजबूत है। वे किसी गुट में शामिल नहीं हुए हैं और जो भी शामिल हुए हैं उनके साथ उनके परिवार वाले गए हैं ना कि शिवसैनिक। इसके चलते यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में शिवसेना पर इसका कुछ भी गहरा प्रभाव या असर नहीं हुआ है बल्कि शिंदे गुट में जाने के बारे में आयोजित की गई बैठक से शिवसैनिक बाहर चले गए, लेकिन वे किसी के साथ नहीं गए। शिवसेना के साथ उनका गहरा रिश्ता उन्होंने बरकरार रखा है। शिवसैनिकों को साथ लेकर कार्यरत रहते हुए हड़पसर में शिवसेना की ताकत बड़े इस हेतु जी जान लगाकर और कड़ी मेहनत करेंगे। शिवसेना का भगवा हाथों में थामकर घर घर में शिवसेना को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह विचार शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर अण्णा तुपे ने व्यक्त किये। शिवसेना की ओर से हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराने के लिए आयोजित की गई पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, पूर्व विधायक महादेव बाबर, हड़पसर विभाग प्रमुख राजेंद्र बाबर, समन्वयक तानाजी लोणकर, शिवसेना वक्ता प्रा. विद्या संतोष होडे, पूर्व नगरसेविका मेघा बाबर, युवती सेना पुणे शहर प्रमुख रेणुका साबले, युवा सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख विकास बधे, आशीष आल्हाट, नितिन गावडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख ने कहा कि हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में फ़िलहाल की संभ्रमित परिस्थिति को देखते हुए ही आज पत्रकार परिषद आयोजित की गई है। हम आप सभी के माध्यम से हड़पसरवासियों को अवगत कराने चाहते हैं कि हम सभी शिवसेना व पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ हैं, जिसे जाना है वो चले गए, उनके जाने से ना ही शिवसेना ना ही हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कोई भी असर हुआ है। शिवसेना को एक संघ रखने के लिए हमने शिवसैनिक व पदाधिकारियों की बैठक लेकर हमारा पूर्ण समर्थन शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ है यह घोषित किया है। आगे चलकर प्रभाग अनुसार बैठक, शाखा गठन, सम्मेलन आदि के माध्यम से शिवसेना को मजबूत करेंगे।
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर ने कहा कि हम सभी शिवसेना के साथ ही हैं। हम शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के शिवसैनिक हैं और रही यह बगावत की बात तो मैंने शिवसेना में अभी तक चार बगावतें देखी हैंं, जैसे कि नारायण राणे, छगन भुजबल, गणेश नाईक, राज ठाकरे। बगावत का असर तो नहीं दिखाई दिया, परंतु बगावत करने के बाद उनकी स्थिति क्या हो गई वो हम सभी ने देखी है। शिंदे गुट के द्वारा दिखाए जानेवाले प्रलोभन को शिवसैनिक बढ़ावा नहीं देंगे, वे शिवसेना व पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ ही रहेंगे। अब हड़पसर को ही देखें किसी के जाने से क्या हड़पसर में गहरा प्रभाव हुआ है बिल्कुल भी नहीं।

0 टिप्पणियाँ