मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महेंद्र बनकर की सख्त चेतावनी के बाद हड़पसर गांव से ससाणेनगर तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नागरिकों का क्या कसूर है..? बाइक सवार फिसल कर गिर गया और दुर्घटना का शिकार हो गया.? लापरवाही का यह एक नतीजा है और कुछ नहीं। प्रशासन की लापरवाही की सजा आम जनता आखिर क्यों भुगते? जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकामियाब प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह सख्त चेतावनी प्रशासन को शिवसेना के हड़पसर उपविभाग प्रमुख श्री महेंद्र अर्जुन बनकर ने दी थी, जिसकी तत्काल दखल लेते हुए प्रशासन ने हड़पसर गांवठाण से ससाणेनगर तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि हड़पसर से ससाणेनगर रास्ते पर रासगेआली से ससाणेनगर कैनल पर स्थित पुल तक बड़े अंतराल के दौरान पेयजल की बड़ी पाइप लाइन डालने का काम कई दिनों से चल रहा है और नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क की मरम्मत नहीं होने से पिछले पन्द्रह दिनों से प्रतिदिन बारिश हो रही है। इससे सड़क पर यातायात का गहरा प्रभाव हो रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है, आए दिन कई वाहन चालक अपनी बाइक से फिसल रहे हैं और कई लोग घायल हो रहे हैं...? आज मेरे सामने एक दुपहिया वाहनचालक फिसल कर गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया, ऐसे कई दुपहिया सवार दिनभर में फिसल कर गिर रहे हैं। मैंने पुणे महानगरपालिका मुख्य बिल्डिंग प्रशासन से मांग की है कि गांवठान से ससाणेनगर तक की सड़क पर तत्काल डांबरीकरण किया जाए। यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़ित नागरिक और शिवसेना कानूनी माध्यमों से मुख्य महानगरपालिका भवन पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।
स्वच्छ हड़पसर.... गड्ढों से मुक्त हड़पसर... 
हड़पसर गांवठाण से ससाणेनगर तक सड़क की मरम्मत के संबंध में मैंने शिवसेना की ओर से सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को निवेदन पत्र दिया। इस अवसर पर मुख्य खाते के अभियंता क्षीरसागर, अभियंता कलमकर, अभियंता लहाने की उपस्थिति में सड़क की मरम्मत और पूरी सड़क को डांबरीकृत करने के संबंध में मांग पत्र दिया गया। चेतावनी दी गई थी कि यदि अगले आठ दिनों में सड़क की मरम्मत व डांबरीकरण नहीं किया गया तो कानूनी रूप से कड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी महानगर पालिका प्रशासन द्वारा दखल ली गई है और उक्त रास्ते का मरम्मत का काम शुरू किया है। यह जानकारी शिवसेना के हड़पसर उपविभाग प्रमुख श्री.महेंद्र अर्जुन बनकर ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ