पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सोलापुर मंडल के दौंड-कुर्डूवाडी रेलमार्ग पर भिगवण-वाशिंबे स्टेशनों के बीच ब्लाक को लेकर रेल दोहरीकरण से संबंधित आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे, इसके कारण गाड़ी संख्या 11421/11422 पुणे- सोलापुर-पुणे डेमू 24 जुलाई से 18 अगस्त तक तथा गाड़ी संख्या 12169/12170 पुणे -सोलापुर-पुणे एक्सप्रेस 25 जुलाई से 18 अगस्त तक रद्द रहेगी। जबकि 26 जुलाई से 2 अगस्त तक की अवधि में प्रति मंगलवार को भुवनेश्वर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22882 भुवनेश्वर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा 28 जुलाई से 4 अगस्त तक की अवधि में पुणे से प्रति गुरुवार को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22881 पुणे-भुवनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। 24 जुलाई से 31 जुलाई तक की अवधि में दादर से रवाना होनेवाली त्रि साप्ताहिक गाड़ी संख्या 11027 दादर-पंढरपुर एक्सप्रेस तथा 25 जुलाई से 1 अगस्त तक की अवधि में पंढरपुर से रवाना होनेवाली त्रि साप्ताहिक गाड़ी संख्या 11028 पंढरपुर-दादर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 जुलाई से 9 अगस्त तक की अवधि में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस पुणे से परिवर्तित मार्ग पुणे-मिरज-कुर्डूवाडी होकर चलेगी। यात्री कृपया नोट करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ