हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सब्जी बेचनेवाले आम विक्रेताओं का पेट भरने में अहम भूमिका निभाई है महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेतृत्व श्री अजय न्हावले ने। सही मायने में उनके द्वारा उठाए गए इस कदम से आज 127 सब्जी विक्रेताओं के घर का चूल्हा जलता है। तुकाईमाता सब्जी मंडी का एक सपना लोकसेवक श्री अजय न्हावले के अथक परिश्रम व प्रयासों के चलते हुआ है।
वैसे देखा जाए तो कालेपडल में सब्जी मंडी के लिए जगह ही नहीं है। यह सब्जी विक्रेता फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे थे। पिछले 8 सालों में मैंने इन लोगों को सब्जी बेचने में सहयोग किया और उस वक्त 30 गरीब जरूरतमंद फुटपाथ पर बैठते थे, लेकिन 8 साल में बाहरी लोग यहां आ गए और सब्जी बेचने लगे। वो लोग जगह के लिए झगड़े कर रहे थे, उनका धमकाना व दादागिरी इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने पूरी सड़क पर कब्जा कर लिया था और वे पुलिस से भी नहीं डर रहे थे।
30 सब्जी विक्रेता थे, देखते ही देखते इनकी संख्या 127 हो गई। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए आखिरकर अजय न्हावले ने मिशन रास्ता साफ ‘नो रहदारी मुहिम’ छेड़ दी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पुणे शहर अध्यक्ष श्री साईनाथ बाबर को साथ लेकर महानगरपालिका उपायुक्त श्री माधव जगताप से मिलकर उक्त परिस्थिति के बारे में उनसे चर्चा करके निवेदन दिया व परिस्थिति से अवगत कराया। साथ ही इस बारे में एक निवेदन पत्र हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले को भी दिया।
परिस्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण लाकर सभी सब्जी विक्रेताओं को एक साथ लाया गया और एक बैठक आयोजित की गई और बाहर से आनेवाले करीब 67 सब्जी विक्रेताओं को हटा दिया। प्रभाग के सभी सब्जी विक्रेताओं को पहचान पत्र देकर तुकाईमाता सब्जी मंडी के नाम से पंजीकरण करके कुछ नियम, शर्तों का अनुकरण करके सब्जी बेची जा रही है, जिसके चलते अब रास्ता मुक्त हो गया और भीड़ कम हो गई।

0 टिप्पणियाँ