महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर कम कर दिये हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आज इस फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से राज्य सरकार पर छह हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से महंगाई कम होगी।
महाराष्ट्र सरकार ने आम आदमी को महंगाई से राहत देते हुए पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए सस्ता कर दिया है। राज्य सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाया है। अभी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर बिक रहा है। इस कटौती के बाद पेट्रोल 106.35 रुपए और डीजल 94.28 रुपए लीटर मिलेगा।
इससे पहले मई में भी महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट में 2.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर लगने वाले शुल्क में 1.44 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। वैट से कमाई के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। 2021-22 में वैट के जरिए राज्य सरकार को 34,002 करोड़ रुपए कर कमाई हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है उसने 26,333 करोड़ रुपए की कमाई की।

0 टिप्पणियाँ