पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर वर्तमान में पुणे-मुंबई के बीच चलनेवाली डेक्कन क्वीन तथा डेक्कन एक्सप्रेस विस्टाडोम कोच के साथ चल रही हैं, जिसे यात्रियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। यात्रियों से मिलनेवाले अच्छे रिस्पांस के चलते रेल प्रशासन ने पुणे-मुंबई प्रगति एक्सप्रेस तथा पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में भी एक विस्टाडोम कोच लगाने का निर्णय लिया है। प्रगति एक्सप्रेस 25 जुलाई से तथा शताब्दी एक्सप्रेस की सेवाएं 10 अगस्त से पूर्ववत हो रही हैं। इस तरह पुणे रेल मंडल संभवतः भारतीय रेल का पहला मंडल है जहां चार गाड़ियों में विस्टाडोम को चलाए गए हैं।
पुणे-मुंबई मार्ग पर विस्टाडोम कोच में यात्रा करते हुए यात्री नदी, घाटी, झरने आदि दृश्यों का आनंद ले रहे हैं, जिसमें माथेरान पहाड़ी (नेरल के पास), सोनगिर पहाड़ी (पलसधरी के पास), उल्हास नदी (जाम्ब्रुंग के पास), उल्हास घाटी, खंडाला एवं लोनावला आदि और दक्षिण पूर्व घाट खंड पर झरने, सुरंगें क्षेत्रों के पास से गुजरते हुए मनोहारी प्राकृतिक सुंदरता और प्रकृति को नज़दीक से देखकर आनंद ले रहे हैं। अब यात्रीगण पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में भी यात्रा करते हुए प्राकृतिक, विहंगम दृश्यों आदि नजारों का आनंद ले सकते हैं। विस्टाडोम कोच के विशेष आकर्षण में चौड़ी खिड़की के शीशे और कांच की छत, घूमने योग्य सीटें और पुशबैक कुर्सियाँ आदि शामिल हैं।

पुणे-अहमदाबाद-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस को सूरत में स्टापेज
रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से 12298/12297 पुणे - अहमदाबाद-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस को सूरत में स्टापेज देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा दिनांक 17 जुलाई से अहमदाबाद से तथा 18 जुलाई से पुणे से लागू होंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठाएं।यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ