पुणे, जुलाई (जिमाका)
भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती के लिए महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ राहुरी, जिला- अहमदनगर में 23 अगस्त से 11 सितंबर 2022 तक पुणे सहित छह जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती मेले का आयोजन किया गया है।
अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों की भर्ती की जाएगी। पुणे, अहमदनगर, लातूर, उस्मानाबाद, बीड और सोलापुर जिलों के युवा इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इसके लिए https://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इस वेबसाइट पर भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध है। भर्ती मेले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई तक शुरू रहेंगे।
भर्ती प्रकिया के संदर्भ में अधिक जानकारी https://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। यह जानकारी भर्ती कार्यालय, मुख्यालय रिक्रूटिंग जोन, पुणे के संचालक मेजर येसू राजू द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ