मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पिंपरी-दापोडी के बीच स्थित रेलवे गेट दो दिन के लिए बंद रहेगा


पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुणे-लोनावला रेल मार्ग पर पिंपरी-दापोडी स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 178/6-7 स्थित रेलवे फाटक संख्या 60 पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार दिनांक 15 जुलाई को सुबह 09.00 बजे से शनिवार 16  जुलाई को शाम 05.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नजदीक ही स्थित रोड ओवर ब्रिज एवं सबवे सड़क यातायात के लिए विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ