मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन की अवधि का किया गया विस्तार

मुंबई, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के परिचालन के विस्तार का फैसला किया है। विवरण इस प्रकार हैं :
01921 स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को पुणे से 15.15 बजे प्रस्थान करेगी और अब इसे 29.9.2022 (10 ट्रिप) तक बढ़ा दिया गया है और अगले दिन 09.35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
01922 स्पेशल ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रत्येक बुधवार को 12.50 बजे प्रस्थान करेगी और अब इसे 28.9.2022 (10 ट्रिप) तक बढ़ा दिया गया है और अगले दिन 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन के हॉल्ट और कंपोजिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आरक्षण : स्पेशल ट्रेन संख्या 01921 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 24.07.2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट 
www.irctc.co.in पर आरंभ होगा।
समय एवं हाल्ट की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया 
 www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की संरक्षा के लिए कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ