मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर गाड़ीतल व सातववाड़ी में किया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की उपाध्यक्ष व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड की ओर से हड़पसर में गाड़ीतल व सातववाड़ी दोनों जगहों पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक, महाराष्ट्र प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेश  टिलेकर के मार्गदर्शन एवं विलू पूनावला के डॉ. किरण शहा व सीईओ डॉ. आर्य लाजपतरॉय व प्रजाभव हॉस्पिटल के डॉ. विश्वनाथ चव्हाण के अमूल्य योगदान से किया गया था। 
इस अवसर पर यहां ओबीसी मोर्चा पुणे शहर के अध्यक्ष योगेश पिंगले, हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी, संघटन महासचिव गणेश घुले, यशोधन आखाडे, डॉ. अशोक सोरगावीकर, राजेंद्र चव्हाण, विजय नायर, गणेश काले, काशिनाथ भुजबल, देवीदास बिनवडे, शैलेंद्र बेल्हेकर, हरीभाऊ सालुंके, राकेश भोसले, रोहित कुलकर्णी, मंगला रायकर, सोनल कोद्रे, ताई रणभोर, रुपाली पाटिल, मोहिनी शिंदे, निकिता निगाले, शोभा ठाकरे, अलका शिंदे, अनिता कदम, शिला भास्करकट्टे, शर्मिला डांगमाली आदि अतिथिगणों के साथ भाजपा पदाधिकारी प्रमुख रूप से      उपस्थित थे। 
शिविर की आयोजिका भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्ष व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता तुषार गायकवाड ने कहा कि मैं जनता की सेवक के रूप में काम कर रही हूं। आज समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही आम जनता की सेवा में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करके जनता को राहत दिलाने की कोशिश की है। केंद्र शासन व राज्य शासन की जो विविध जन कल्याण योजनाएं हैं उनका लाभ आम जनता को मिले व योजनाएं जन जन तक पहुँच सकें, इस हेतु अथक  परिश्रम करूंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ