पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर पुणे एवं सातारा रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव के 18 से 23 जुलाई तक चलने वाले सप्ताह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को रेल सुरक्षा बल के जवानों ने पुणे स्टेशन परिसर में एकता का संदेश देने वाली एक भव्य दौड़ का आयोजन किया, जो स्टेशन से होते हुए सदर्न कमांड परिसर तक जाकर वापस स्टेशन पर समाप्त हुई, जिसका नेतृत्व सहायक सुरक्षा आयुक्त स्वरुपकुमार गंगोपाध्याय ने किया। रेल सुरक्षा बल की ओर से भव्य स्क्रीन एक ट्रक के ऊपर लगाई गई है इसके माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रनिर्माण में रेलवे तथा रेल सुरक्षा बल का योगदान जैसे विषयों के वीडियो जगह-जगह चलाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस एलइडी स्क्रीन का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने पुणे स्टेशन परिसर में किया। इस अवसर पर रेल सुरक्षा बल के बैंड दल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें बजाई गईं, जिससे यहां का माहौल देशभक्ति एवं जोश से भर गया।
कार्यक्रम के आयोजन को उपस्थित लोगों, यात्रियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार, स्टेशन डायरेक्टर सुरेशचंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन तथा समन्वय वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ