तोक्यो ओलिम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज ने आज अमरीका में प्रतियोगिता के फाइनल में 88 दशमलव एक-तीन मीटर दूरी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। एंडरसन पीटर्स ने 90 दशमलव पांच-चार मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले महिलाओं की लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ष 2003 में कांस्य पदक जीता था।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री कोविंद ने कहा कि नीरज लगातार ख्याति प्राप्त कर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि यह हमारे खिलाडियों की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा है कि यह भारतीय खेलों के लिए विशेष क्षण है। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नीरज चोपड़ा की सराहना करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि नीरज ने विश्व की सभी प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।

0 टिप्पणियाँ