मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ ने ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’ के आइकॉनिक सप्ताह समारोह का शुभारंभ किया

     रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने रेल भवन में ‘आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन' के आइकॉनिक सप्ताह समारोह का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता संग्राम में 75 चिन्हित स्टेशनों/27 ट्रेनों के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय रेलवे 18 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक सप्ताह भर चलने वाले समारोहों का आयोजन करेगा।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GYV1.jpg

     इस अवसर पर श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में इस सप्ताह के दौरान 'आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन' नामक कार्यक्रम का आयोजन जन भागीदारी एवं जन आंदोलन की समग्र भावना के तहत ‘आइकॉनिक सप्ताह’ के रूप में किया जाएगा, जिस दौरान एक युवा, नए और प्रतिष्ठित भारत की आकांक्षाओं एवं सपनों के साथ अतीत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और गौरव के समुचित सामंजस्‍य को दर्शाया जाएगा। इस सप्ताह का समापन 23 जुलाई 2022 को ‘माइलस्टोन समारोह’ के साथ होगा।’’

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002105D.jpg

 

    इस आइकॉनिक सप्ताह समारोह के विभिन्‍न कार्यक्रमों में ऐतिहासिक महत्व वाले रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों दोनों पर ही फोकस किया गया है। इसके लिए 75 रेलवे स्टेशनों को फ्रीडम स्टेशनों’ के रूप में और 27 ट्रेनों को स्पॉट लाइटिंग के लिए चिन्हित किया गया है। 24 राज्यों के इन सभी 75 स्टेशनों में  मनभावन लाइटिंग और सजावट के अलावा स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकलाइट एंड साउंड शोवीडियो फिल्मों/देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेताकि जन भागीदारी का दायरा बढ़ाया जा सके। आजादी की रेलगाड़ी’ की पृष्ठभूमि में फोटो प्रदर्शनी और सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा जो पूरे आइकॉनिक सप्ताह के आयोजन के दौरान इन स्टेशन परिसरों में यथावत बना रहेगा। 23 जुलाई 2022 को दिल्ली में माइलस्टोन समारोह’ के आयोजन के दिन संबंधित स्थानीय क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को अपनी-अपनी गाथा को साझा करने के लिए इन स्टेशनों पर आमंत्रित किया जाएगा।
    ट्रेनों की स्पॉट लाइटिंग’ नामक कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों द्वारा 27 चिन्हित ट्रेनों को मूल रेलवे स्टेशनों से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इन ट्रेनों को अत्‍यंत उत्‍कृष्‍ट तरीके से सजाया जाएगा और हमारे नागरिकोंविशेषकर युवा पीढ़ी को आवश्‍यक जानकारियां देने के लिए इन ट्रेनों के बारे में ऐतिहासिक तथ्यों को अंकित किया जाएगा।
    आइकॉनिक सप्ताह समारोह पूरे देश में अत्‍यंत प्रभावशाली होगा और फ्रीडम स्टेशनों एवं स्पॉटलाइट ट्रेनों के चारों ओर तो और भी अधिक जीवंत होगाताकि यात्रा करने वाले लोगों के साथ-साथ आम जनता के मन में भी देशभक्ति की भावना उत्‍पन्‍न हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ