आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप 2022 के आखिरी दिन भारत के अनीश भानवाला , विजयवीर सिद्धू और समीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत पांच स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक लेकर शीर्ष पर रहा। दक्षिण कोरिया ने कल अंतिम दिन सिर्फ एक कांस्य पदक जीता और चार स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किये। इस वर्ष यह दूसरी बार है जब भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ विश्व कप पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

0 टिप्पणियाँ