पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दिनांक 14.07.2022 को अपराह्न 02.30 बजे रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक(अफसर) कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में श्री लहना सिंह, भारलेसे, उप नियंत्रक की अध्यक्षता में आरओसी संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यालय के कार्मिकों के लिए बेहतर कल्याणकारी सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन हेतु बेहतरीन वातावरण निर्माण संबंधी बिन्दुओं पर विमर्श के लिए आयोजित उक्त त्रैमासिक बैठक में प्रशासन अनुभाग की ओर से श्रीमती आरती राय चौधरी, भारलेसे,सहायक नियंत्रक, श्री टी सतीश कुमार, भारलेसे,सहायक नियंत्रक, श्रीमती सीना थॉमस, भारलेसे,सहायक नियंत्रक, श्री आकाशदीप पी राय, भारलेसे, सहायक नियंत्रक एवं श्री भाग्यराज, भारलेसे, सहायक नियंत्रक शरीक हुए। कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से श्रीमती रोहिणी जोगलेकर, वरिष्ठ लेखा परीक्षक, श्री एन बी पारखे, वरिष्ठ लेखा परीक्षक, श्री विकास जैन, वरिष्ठ लेखा परीक्षक, श्री मनीष रंजन, लेखा परीक्षक, श्री पंकज कुमार, लेखा परीक्षक, श्री संतोष कदम, लेखा परीक्षक एवं श्री मनोज कात्रे, लेखा परीक्षक शामिल हुए।
कार्यालय प्रशासन अनुभाग की स्कन्ध अधिकारी श्रीमती आरती राय चौधरी, भारलेसे,सहायक नियंत्रक ने अध्यक्ष महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा श्री राजेश कालिया, वरिष्ठ लेखा अधिकारी ने श्रीमती रोहिणी जोगलेकर, स्टाफ पक्ष के लीडर को पुष्प गुच्छ भेंट किए। तत्पश्चात श्रीमती रोहिणी जोगलेकर एवं श्री नारायण पारखे ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों, इसके कार्यान्वयन एवं बैठक की कार्यसूची के मदों की व्यावहारिकता एवं उपयोगिता के बारे में सदस्यों को विस्तार से बताया।
उक्त बैठक मैं महिला कार्मिकों के लिए कार्यालय परिसर में विश्राम कक्ष की उपलब्धता, डीएआरसी को सक्रिय बनाने तथा इसकी वार्षिक बैठक आयोजित करने, मॉड्यूलर फर्नीचर का मरम्मत, कार्मिकों के लिए कॉर्पोरेट स्टाइल का परिचय पत्र उपलब्ध कराने तथा कार्यालय स्टाफ के संख्या बल में कमी सहित अन्य विषयों को उठाया गया। इन सभी विषयों पर बोलते हुए अध्यक्ष महोदय ने कहा कि कार्मिकों के संख्याबल की कमी को पूरा करने हेतु एस एस सी मुंबई को नियुक्ति संबंधी अतिरिक्त डोजियर भेजने हेतु पत्र लिखा गया है। कार्यालय परिसर को आकर्षक बनाने एवं कार्मिकों के कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होने सदस्यों को बताया कि विभिन्न कल्याणकारी कार्य व कार्मिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आदरणीय प्रधान नियंत्रक महोदय स्वयं दिलचस्पी ले रहे हैं। बैठक का समापन श्रीमती आरती राय चौधरी, भारलेसे, सहायक नियंत्रक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। बैठक में कोविड -19 महामारी से बचाव के भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पुरजोर पालन किया गया।

यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ