मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर के पूर्व सैनिक महिला बचत समूहों को कल्याणकारी निधि से अनुदान आवंटित

पुणे, जुलाई (जिमाका)
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से पूर्व सैनिक महिला बचत समूह उपक्रम के अंतर्गत पीएमपीएमएल यात्री परिवहन बसों के लिए कल्याणकारी निधि से शासन द्वारा मंजूर 10 लाख रुपये अनुदान में से 3 लाख रुपये का चेक जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख के हाथों गोपेश्वर महिला बचत समूह हड़पसर व जय जवान महिला बचत समूह हड़पसर को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अजय पवार, कल्याण संघटक दीपक शेलके, अविनाश ढोले, पांडुरंग नवले, रामचंद्र गायकवाड, पंडित जगदाले एवं दोनों महिला बचत समूह के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पूर्व सैनिकों की पत्नी एवं विधवा महिलाओं ने मिलकर बचत समूह तैयार किया है, जिसका पंजीकरण जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के पास है। महिला व्यवसास व रोजगार को बल देने के लिए अनुदान देने की योजना है। इस अनुदान योजना के अंतर्गत हड़पसर  स्थित दोनों महिला बचत समूहों ने बस खरीदी है। यह बस पीएमपीएमएल को किराए पर दी है। इसके लिए इन महिलाओं ने कुछ पूंजी बचत समूहों से और कुछ बैंकों से ली है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने इन बचत समूहों को 10 लाख रुपयों का अनुदान मंजूर किया है। चार हफ्तों में यह अनुदान दिया जाएगा, जिसके पहले हफ्ते का वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ