मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्री कृपया ध्यान दें ! पुणे-हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 04 सितंबर तक रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल पर कार्य के चलते अन्य कई गाड़ियां रद्द
पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के  काचेवानी स्टेशन पर ब्लाक को लेकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का आवश्यक तकनीकी कार्य तथा राजनांदगांव-कलमना सेक्शन में तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण गाड़ी संख्या 12129/12130 पुणे-हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस दिनांक 30 अगस्त से 04 सितंबर तक रद्द रहेगी। जबकि दिनांक 01 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस तथा दिनांक  02 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दिनांक 02 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस तथा दिनांक 04 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दिनांक 03 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस तथा दिनांक 05 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे- सांतरागाछी भी रद्द रहेगी।
इसके अलावा दिनांक 30 अगस्त  से 04 सितंबर तक कोल्हापुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस की यात्रा नागपुर स्टेशन पर समाप्त होगी। इसी प्रकार 01 से 06 सितंबर तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से रवाना की जाएगी अर्थात यह गाड़ी गोंदिया-नागपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। यात्री कृपया नोट कर लें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ