मुंबई, अगस्त (महासंवाद)
राज्यभर में दही हांडी उत्सव के दौरान नियंत्रण दल को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये गये थे कि घायल हुए गोविंदाओं का उचित इलाज हो ताकि किसी की मृत्यु न हो। दुर्भाग्य से विलेपार्ले में संदेश दलवी (23) की मृत्यु हो गयी थी। तत्काल उनके परिवारजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में दी है।
विपक्ष के नेता अजीत पवार ने आज विधान भवन में घायलों और मृतक गोविंदाओं के संबंध में औचित्य का मुद्दा उठाया। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में दो साल तक त्यौहार नहीं मनाये जा सके। अब कोरोना का प्रभाव कम होने के कारण पारंपरिक त्यौहार मनाये जा रहे हैं। हाल ही में दहीहांडी उत्सव मनाया गया। इस पर्व के मद्देनजर सरकार ने मृतक गोविंदाओं के परिवारों को 10 लाख रुपये, दो अंग खोने वालों को 7.50 लाख रुपये, घायलों को 5 लाख रुपये और सभी के मुफ्त इलाज की घोषणा की थी। इस उत्सव के दौरान मुंबई महानगरपालिका ने सात अधिकारियों का एक दल नियुक्त किया था ताकि वे यह नियंत्रित कर सकें कि सभी घायल गोविंदाओं का ठीक से इलाज किया जाए और किसी की मृत्यु न हो। इस संदर्भ में जानकारी लेने के लिए आयुक्त इकबाल सिंह चहल से संपर्क किया गया था।
इसी के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में बताया कि राज्य के सभी जिलाधिकारियों को घायल और मृतक गोविंदाओं को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये हैं।

0 टिप्पणियाँ