महेंद्र बनकर द्वारा मांग अन्यथा अनशन की दी चेतावनी
हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका के अण्णासाहेब मगर आरोग्य केंद्र में मृत्यु पास देने की सुविधा को बंद कर दिया गया था उसे फिर से नागरिकों की सुविधा के लिए 24 घंटे शुरू किया जाए अन्यथा हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा। यह चेतावनी पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग को शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मगरपट्टा में पुणे महानगरपालिका का अण्णासाहेब मगर आरोग्य केंद्र है। यह आरोग्य केंद्र 55 से 60 सालों से हड़पसरनिवासियों को सेवा दे रहा है।
इस जगह पर 24 घंटे मृत्यु पास की सुविधा कई सालों से उपलब्ध थी, लेकिन पिछले दो साल से मृत्यु पास की सुविधा बंद कर दी गई है। अण्णासाहेब मगर आरोग्य केंद्र में मृत्यु पास देने की व्यवस्था फिर से शुरू करने के साथ, मृत्यु पास देने की व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही नागरिकों को रात में झेरॉक्स निकालने की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए महानगरपालिका द्वारा स्कैनर व झेरॉक्स मशीन उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इस हेतु निरंतर अनुवर्ती करते हुए यह मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन से शिवसेना की ओर से की जा रही है। मैंने 3 दिसंबर 2021 को इस संबंध में हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय को मांग का निवेदन दिया था, उक्त मांग से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय ने पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग प्रमुख को इस बारे में पत्र दिया था परंतु अब तक अण्णासाहेब मगर आरोग्य केंद्र में 24 घंटे मृत्यु पास सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसके कारण हड़पसर व परिसर के नागरिकों को रात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महेंद्र बनकर ने बताया कि मैं पिछले सात-आठ महीनों से क्षेत्रीय कार्यालय व महानगरपालिका के पास मगर आरोग्य केंद्र में 24 घंटे सूचना सुविधाएं उपलब्ध होने के लिए लगातार अनुवर्ती कर रहा हूं। महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग व अधिकारी इस ओर खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। आनेवाले 8 दिनों में अण्णासाहेब मगर आरोग्य केंद्र में 24 घंटे मृत्यु पास देने की सुविधा उपलब्ध नहीं की गई तो हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ