मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गरीब, जरूरतमंद व होशियार छात्रों के लिए लाभदायक साबित हो रही है ‘लोककल्याण विद्यार्थी दत्तक योजना’ : शंकर नाना हरपले

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
लोककल्याण प्रतिष्ठान के माध्यम से क्रियान्वित की जानेवाली ‘लोककल्याण विद्यार्थी दत्तक योजना’ शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक स्थिति से गरीब, जरूरतमंद व होशियार छात्रों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। लोककल्याण प्रतिष्ठान का यह कार्य काबिले तारीफ है। यह विचार पूर्व हवेली पंचायत समिति सदस्य शंकर नाना हरपले ने व्यक्त किये।
तुकाईदर्शन में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के ‘लोककल्याण विद्यार्थी दत्तक योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर वे बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने की। इस अवसर पर यहां व्यासपीठ पर प्रा. विद्या संतोष होडे, लोककल्याण पतसंस्था के उपाध्यक्ष अरूण शिंदे, संचालिका छाया दरगुडे, एडवोकेट अनंत कच्हवे, इंद्रपाल हत्तरसंग, विनोद सातव, राजू सावलगी, राजाराम गायकवाड, तुकाराम घोडके आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस योजना की लाभार्थी श्रावणी उमाणे (कक्षा 11वीं साइन्स, एस.पी.कॉलेज), नितिन पलशिकर (कक्षा 11वीं कॉमर्स, आर. आर. शिंदे जूनियर कॉलेज), ओंकार भोरे (कक्षा 12 वीं साइन्स, अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय) को पूरे शैक्षणिक वर्ष के लिए शैक्षिक शुल्क, शैक्षिक सामग्री, यूनिफॉर्म आदि वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने कहा कि लोककल्याण का लक्ष्य अपनी आंखों के सामने रखते हुए समर्पित भावना से समाज के लिए निर्बाध (निरंतर) रूप से लोककल्याण प्रतिष्ठान की सामाजिक गतिविधयां जारी हैं।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक उपाध्यक्ष दिलीप भामे ने और आभार प्रदर्शन कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ