मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-जबलपुर विशेष ट्रेन की समयावधि का विस्तार

 मुंबई, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
    यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवेपुणे और जबलपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों की अवधि को निम्नानुसार बढ़ाने का निर्णय लिया है :
 
02131 पुणे-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 26.9.2022 तक प्रत्येक सोमवार को चलने वाली ट्रेन अब दिनांक 26.12.2022 तक चलेगी।
02132 जबलपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 25.9.2022 तक प्रत्येक रविवार को चलने  वाली ट्रेन अब दिनांक 25.12.2022 तक चलेगी

 
दिनसमयसंरचना (कंपोजिशन) और ठहराव (हॉल्ट) में कोई बदलाव नहीं है।
 
आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 02131 की विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग दिनांक 31.08.2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर विशेष शुल्क पर शुरू होगी।
 
इस विशेष ट्रेन के हाल्ट एवं समय की  विस्तृत जानकारी के लिए कृपया https://www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
 
    यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करें।
    यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभागमध्य रेलछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ