पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में खेल सप्ताह का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय के इंद्रायणी हाल में हुआ। 2 सितंबर तक चलनेवाले इस खेल सप्ताह के दौरान टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, ब्रिज तथा कैरम खेल प्रतियोगिताएं होंगी। श्रीमती शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शतरंज, कैरम तथा अन्य खेलों में भाग लिया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न खेलों में भाग लेने से शारीरिक स्वस्थता के साथ आपसी मेलजोल से बंधुभाव बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने खेल सप्ताह में होनेवाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंडल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने हेतु आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, मंडल स्पोर्ट्स सचिव तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, सहायक स्पोर्ट्स सचिव जितेंद्रप्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

%20.jpeg)
0 टिप्पणियाँ