मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुणे स्टेशन की व्यवस्था का लिया गया जायजा

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के निर्देशों के अनुपालन में अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पुणे स्टेशन तथा परिसर का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया।
श्री सिंह ने विशेष रूप से स्टेशन पर पहुंचने वाले वाहनों से लगने वाली भीड़ से उत्पन्न स्थिति का व्यापक रूप से जायजा लिया तथा भीड़ को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उपायों पर भी अधिकारियों के साथ पर विचार विमर्श किया। प्रायः देखा गया है कि यात्री ट्रेन छूटने के समय से एकदम पहले पहुंच कर व्यवस्था को बिगाड़ देते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, फलस्वरूप कई यात्रियों द्वारा ट्रेन की चेन पुलिंग करने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था के साथ उनके चुस्त-दुरुस्त करने के उपायों पर भी लगातार ध्यान दे रहा है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वह स्टेशन पर अपनी ट्रेन के समय से पर्याप्त समय पहले पहुंचें ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। स्टेशन पर अनावश्यक रूप से भीड़ ना करें, प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही प्रवेश करें। इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार, स्टेशन डायरेक्टर सुरेशचंद्र जैन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर तरुण सुयाल, मंडल इंजीनियर विकास कुमार सहित पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर तथा अन्य सुपरवाइजर उपस्थित थे।
श्री बृजेश कुमार सिंह ने पुणे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही विविध सेवाओं के बारे में यात्रियों से संवाद किया।  श्री सिंह ने यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर उनकी समीक्षा कर उचित एवं तत्काल निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ