मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ज्ञानसागर प्राथमिक विद्यामंदिर, श्रीमती क.द. कोतवाल माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

चेनाराम मारवाल की ओर से स्कूल के मैदान में लगाए गए 75 देशी पेड़
हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
लक्ष्मी कालोनी स्थित भेकराई माता शिक्षण संस्था द्वारा संचालित ज्ञानसागर प्राथमिक विद्यामंदिर, श्रीमती क.द. कोतवाल माध्यमिक विद्यालय में देश के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर पूर्व सैनिक करावडे के शुभ हाथों ध्वजवंदन किया गया। इस अवसर पर बालासाहब भोसले, संस्था के अध्यक्ष मधुकर बर्गे और दत्तात्रय दलवी ने उपस्थित छात्रों को मार्गदर्शन किया। फेवीकॉल चैम्पियन क्लब संघटना के प्रमुख चेनाराम मारवाल की ओर से स्कूल के मैदान में 75 देशी पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर यहां मानवतावादी समाज सेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव, प्रदीप कोद्रे व अन्य प्रमुख अतिथिगण उपस्थित थे। 
मुख्याध्यापक प्रीतम बर्गे व मुख्याध्यापक सूर्यकांत जगताप द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रतिभा जाधव ने व आभार प्रदर्शन कुणाल ताजणे ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों और न्यू इंग्लिश स्कूल के सभी शिक्षण स्टाफ और कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ