पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्टेशन पर पंहुचने वाले यात्रियों सहित पुणे शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है कि नए आधार कार्ड बनाने सहित अन्य अपडेट संबंधी काम के लिए अब उन्हें पुणे रेलवे स्टेशन पर रेलवे रिजर्वेशन कार्यालय में यह सुविधा रेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने लोगों, यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रूप से बनाए गए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। इसी के साथ पुणे रेलवे स्टेशन आधार केंद्र की सुविधा देने वाला मध्य रेल का पहला स्टेशन बन गया है, जहां नया आधार कार्ड बनाने, पता, फोन नंबर आदि पहचान संबंधी आवश्यक अपडेट किए जा सकते हैं।
यह केंद्र रेलवे तथा आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी संस्था यू.आई.डी.ए.आई. के सहयोग से शुरू किया गया है जो प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सभी के लिए खुला रहेगा और आधार नामांकन, अपडेशन, इत्यादि कार्य यहां पर किए जाएंगे। रविवार को केंद्र का अवकाश रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ