मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे में रेल डिब्बों पर बलिदानियों का चित्रण, इंजनों को तिरंगा से पेंट कर दे रहे हैं आज़ादी का संदेश

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारत के स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर देशभर में इसे विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जोशपूर्ण तथा उत्साह के वातावरण में एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आजादी का अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस पर रेल इंजनों को विशेष रूप से तिरंगे रूप में पेंट किया गया है। सिंहगढ़, प्रगति तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित डिब्बों के बाहरी हिस्से पर विनाइल रैपिंग से स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो लगाकर विशेष रूप से सजाकर चलाया गया है ताकि स्वाधीनता आंदोलन के योद्धाओं के बलिदान, देश भक्ति के संदेश से आजादी के महत्व को बता कर लोगों को जागरूक कर  प्रेरित किया जा सके। वातानुकूलित डिब्बों को पुणे स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय सिंह दडस तथा इंजनों को घोरपड़ी डीजल शेड में देवेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उनकी टीम ने रुचि लेकर बहुत ही सुन्दर रूप से सजाया  है।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने पुणे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में डेक्कन एक्सप्रेस गाड़ी में विशेष रूप से सजाए गए तथा तिरंगे के रूप में पेंट किए गए इंजन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, विजय सिंह दडस, जोएल मैकेंजी, स्टेशन डायरेक्टर सुरेश चंद्र जैन, मंडल यांत्रिक इंजीनियर पुलकित तिवारी सहायक यांत्रिक इंजीनियर प्रतीक जैन सहित बड़ी संख्या में यात्री तथा रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ