मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेलवे अस्पताल में फ्रंट लाइन कर्मचारियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा उपचार कार्यशाला सम्पन्न

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्थित रेलवे अस्पताल में मंडल के फ्रंट लाइन कर्मचारियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा उपचार के बारे में प्रायोगिक सत्र आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में सेफ्टी विभाग के समन्वय से हुए इस सत्र में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. कनकराय, डॉ. नीति आहूजा, डॉ. नवीन कुमार तथा डॉ. सुजीत, चिकित्सा सलाहकार डॉ. संजय आठवले ने इंजीनियरिंग, सिग्नल, ऑपरेटिंग तथा रेल सुरक्षा बल विभाग के 36 कर्मचारियों को व्याख्यान, प्रेक्टिकल, डेमो, वीडियो के माध्यम से सीपीआर, ऑन द स्पॉट उपचार के टिप्स, चेतना का विकार, मानव शरीर द्वारा तबीयत ठीक नहीं होने पर दिए जाने वाले महत्वपूर्ण संकेत, घाव, फ्रैक्चर, रक्तस्राव नियंत्रण, हड्डी और जोड़ों की चोट, स्प्लिंटिंग, जलन और अन्य आपात दुर्घटना स्थिति, पीड़ितों  का परिवहन आदि स्थितियों में किए जाने वाले प्राथमिक चिकित्सा उपचारों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। 
अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने इस आयोजन के सफल आयोजन पर कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण सत्र नियमित रूप से अन्य स्टेशनों पर भी किए जाएंगे ताकि इमरजेंसी की स्थिति में मौके पर ही कर्मचारी को अपने प्रशिक्षित साथियों के सहयोग से तुरन्त प्रारंभिक उपचार करके राहत दी जा सके। कार्यक्रम का संयोजन डिविजनल सेफ्टी अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ