पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल के सभी स्टेशनों, डिपो तथा विभिन्न कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन पुणे में ताडीवाला रोड स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट के प्रांगण पर किया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, सेंट जॉन एम्बूलेन्स, स्काउट एन्ड गाइड दस्तों, सिविल डिफेन्स द्वारा सलामी दी गई। श्रीमती शर्मा ने मंडल की उपलब्धियों तथा चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। रेल सेवा में सभी के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। रेल सेवा से निवृत्त होने के पश्चात 75 वर्ष की आयु के बाद भी सामाजिक सेवा कार्य में सक्रिय रूप से जुड़े श्री रामदास खेडेकर तथा श्री अशोक बहिरट को उनकी सेवाओं के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शाल, श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय सहित कई अधिकारी एवं रेल कर्मचारी, उनके परिजन तथा बच्चे उपस्थित थे। पुणे मंडल सांस्कृतिक अकादमी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों के बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों के नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी जिसे उपस्थितों ने खूब सराहा। श्रीमती रेणु शर्मा ने महिला समाज सेवा संगठन की पदाधिकारियों के साथ बच्चों से तिरंगे गुब्बारे छोड़कर पर्व की खुशी मनाई।
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे ने किया। विनीश सक्सेना ने सूत्र संचालन तथा आभार मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ