मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हर घर तिरंगा अभियान में पुणे डीजल लोको शेड द्वारा निकाली गई भव्य रैली

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पुणे डीजल लोको शेड द्वारा एक भव्य रैली वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें अधिकारीगण तथा 500 से ज़्यादा रेलवे कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा लिए हुए, देश भक्ति पर नारे लगाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा रैली डीजल लोको शेड से प्रारंभ होकर रेलवे कॉलोनी, कैरेज एंड वैगन कार्यालय से होते हुए वापस शेड पर आकर समाप्त हुई। रैली द्वारा लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना,  राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान रखना, अपने घर, प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया गया। पुणे रेल मंडल भी अपने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ इस अभियान में बहुत उत्साह से बढ़ चढ़कर शामिल हो रहा है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ