मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मास्टर ललित चंद्रा ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्थित सोमेश्वर फाउंडेशन द्वारा हाल ही में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व विधायक श्री विनायक निम्हण के जन्मदिन अवसर पर सोमेश्वरवाडी पाषाण में किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 260 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के 11 वर्ष तक के आयु वर्ग में मास्टर ललित चंद्रा विजेता रहे। मास्टर ललित प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी मास्टर आरुष दुग्गल को 15-13,15 -7 से हराकर विजेता बने।
नगरसेवक श्री सनी निम्हण ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। ललित की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों तथा सभी स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ