मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सेना प्रमुख ने सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीमापुर का दौरा किया

    सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिनांक 19 अगस्त 2022 को रंगपहाड़ सैन्य स्टेशनडीमापुर में सेना के कोर मुख्यालय का दौरा किया। यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता भी थे।
    सेना प्रमुख को जीओसी, 3 कोरआईजीएआर (दक्षिणऔर आईजीएआर (उत्तरद्वारा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सीमा प्रबंधन और आंतरिक इलाकों में सेना के अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। मजबूत तैनाती और सेना के अभियानगत तालमेल पर संतोष व्यक्त करते हुएसेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा स्थिति में सुधार और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान के लिए फॉर्मेशन सभी रैंकों की सराहना की। उभरती चुनौतियों से अवगत रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सेना प्रमुख ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उनके बीच तालमेल के लिए सभी एजेंसियों की सराहना भी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ