मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुलिस व सेना के जवानों को राखी बांधकर मनाया गया रक्षाबंधन

मांजरी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मांजराईदेवी दिव्यांग सेवा, महिला विकास संस्था व शारदा उद्योग फाउंडेशन महिला सक्षमीकरण अंतर्गत मांजरी में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस विभाग, सेना दल के अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक, सरकारी अधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को महिलाओं ने राखी बांधकर उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में कार्य कर देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर उनके अतुलनीय बलिदान के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अनोखे रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन मांजराई दिव्यांग सेवा व महिला विकास संस्था की संस्थापिका रत्नमाला घुले व शारदा उद्योग फाउंडेशन की अध्यक्षा पूनम अजीत घुले द्वारा किया गया। 
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश आण्णा घुले, मांजरी बुद्रुक के पूर्व सरपंच सुधीर घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेश सांस्कृतिक विभाग के संघटक सचिव मंगेश मोरे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूर्व सैनिक सेल के प्रदेशाध्यक्ष सूभेदार दीपक शिर्के, प्रदेश महासचिव सूभेदार बाबासाहेब जाधव, संघटक पश्चिम महाराष्ट्र कैप्टन वसंत आजमाने, पुणे शहराध्यक्ष सूभेदार अविनाश ढोले, संपर्क प्रमुख पुणे शहर सूभेदार मेजर रोहिदास दशरथे, शहर सचिव सूभेदार कांगणे, हड़पसर अध्यक्ष सुभेदार शहाजी जाधव, मांजरी विभाग अध्यक्ष सूभेदार ज्ञानेश्वर मगर, पुलिस अधिकारी प्रदीप प्रकाश क्षीरसागर, रामदास विनायक ढेरे, सोमनाथ अशोक पाडुले, विजयकुमार सोनराव ढाकणे, एपीआई थोरात, सतीश राजेंद्र भारती, महावितरण के तारीख मोमीम, स्वप्निल धर्माधिकारी, अखिल घुमंती भटके जाति जमाति महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष चितौड़िया महाराज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भगवत गीता और राखी बांधकर उपस्थित अतिथिगणों का सम्मान किया गया। 
समाज की सुरक्षा जिनके कंधों पर है, साथ ही समाज की समस्याओं के खिलाफ समय पर आवाज उठाकर वो हल करने के लिए कड़ी मेहनत करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के कार्यों की भावना को महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर व्यक्त की। यह जानकारी कार्यक्रम की आयोजिका मांजराई दिव्यांग सेवा व महिला विकास संस्था की संस्थापिका रत्नमाला ताई घुले ने दी है।
रक्षाबंधन का कार्यक्रम मांजराई दिव्यांग सेवा व महिला विकास संस्था की संस्थापिका रत्नमाला ताई घुले, शारदा उद्योग फाउंडेशन की अध्यक्षा पूनम अजित घुले, मांजराई दिव्यांग सेवा व महिला विकास संस्था की उपाध्यक्ष वर्षा गायकवाड, सामाजिक कार्यकर्ता मीनाक्षी मेंदे, लता थोरात, सुमित्रा राठोड, रिया मोहिते द्वारा बहुत अच्छी तरह से आयोजित किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ