मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसमर्थ संस्था द्वारा किया गया किताबों की हांडी का आयोजन

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सातववाडी की शिवसमर्थ संस्था की ओर से तुलजाभवानी माता मंदिर में किताबों की हांडी का आयोजन किया गया था, कृष्ण के रूप में नन्हे-मुन्ने बच्चे दो साल के अथर्व कांबले ने मटकी को फोड़ा। इस अवसर पर यहां लाला अग्रवाल, निरंजन शितोले, सूरज अग्रवाल, सिद्धराम चीकबेनूर  आदि अतिथिगण उपस्थित थे। किताबों की हांडी पहल का सफलतापूर्वक आयोजन शिवसमर्थ संस्था की अध्यक्ष मनीषा वाघमारे द्वारा किया गया। 
कम उम्र में ही पठन आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए किताबों की हांडी का आयोजन किया गया था। शिवसमर्थ संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दही हांडी का आयोजन किया जाता है। इस बार भी विद्यार्थियों ने किताबों की हांडी का पूरा लुत्फ उठाया। विद्यार्थियों को दहीकाला प्रसाद के साथ पुस्तकें वितरित की गईं। इस दही हांडी समारोह में 70 छात्रों ने भाग लिया। उपस्थित छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों की ऐतिहासिक एवं दृष्टान्त पुस्तकों का वितरण किया गया। यह जानकारी किताबों की हांडी पहल की आयोजिका शिवसमर्थ संस्था की अध्यक्षा मनीषा वाघमारे ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ