मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस : रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता घोषित

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुणे रेल मंडल पर मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में विभिन्न विभागों के रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस नामक दो टीमों ने भाग लिया, जिनका नेतृत्व क्रमशः मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। टीमों  द्वारा  टेबल टेनिस, बैडमिंटन, ब्रिज, स्क्वेश, कैरम तथा वाकेथान प्रतियोगिताएं खेली गईं। सबसे ज्यादा अंकों के आधार पर रानी लक्ष्मीबाई विजेता टीम घोषित की गई तथा टीम लीडर श्रीमती रेणु शर्मा को मेजर ध्यानचंद ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर मंडल खेल सचिव तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, सहायक खेल सचिव जितेंद्रप्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ