आंबेगांव, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र सरकार ने ज्येष्ठ नागरिकों को एस.टी. बस में यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड देने की योजना बनाई है और इसे प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त अंतिम तारीख है और ज्येष्ठ नागरिकगण अपने घर से निकल कर स्वारगेट बस स्टैंड पर स्मार्ट कार्ड के लिए लाइन में लग जाते हैं परंतु जब दो-तीन घंटे के बाद उनका नंबर आता है तो बताया जाता है कि सर्वर डाउन है इसलिए स्मार्ट कार्ड नहीं बन सकता। ज्येष्ठ नागरिकगण मायूस होकर लौट आते हैं। यह पूछने पर कि कब से सर्वर डाउन है तो एक महीने से बंद बताया जाता है। यह पूछने पर कि सर्वर कब तक ठीक होगा तो पता नहीं, उत्तर दिया जाता है। इससे ज्येष्ठ नागरिक बहुत परेशान हैं। अतः पुणे महानगर परिवहन मंडल के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जाता है और अपेक्षा की जाती है कि शीघ्र ही सर्वर ठीक करवा कर ज्येष्ठ नागरिकों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।

0 टिप्पणियाँ