मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पेड़-पौधों को राखी बांधकर विद्यार्थियों ने ‘पेड़ ही हमारा जीवन, पेड़ हैं तो हमारा कल सुरक्षित है, पेड़ हैं तो हम हैं’, का संदेश हम सभी को दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शिवसमर्थ एवं सिद्धेश्वर संस्था की ओर से शिवशक्ति मित्र मंडल उद्यान में सातववाडी के विद्यार्थियों ने वृक्षों को राखी बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर पेड़ों पर पर्यावरण के अनुकूल तिरंगे की राखी बांधी गई। परिसर के पेड़ों को राखी के साथ ही ‘झाडे लावा झाडे जगवा’ का नारा लगाने के साथ साथ विविध संदेश देते हुए नागरिकों में पर्यावरण के प्रति प्रबोधन करने की भी अहम भूमिका विद्यार्थियों द्वारा निभाई गई है। इस पहल में महात्मा फुले वसाहत की अभ्यासिका के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह जानकारी पहल की आयोजिका शिवसमर्थ संस्था की मनीषा दीपक वाघमारे व सिद्धेश्वर संस्था की डॉ. अश्विनी शंतनु जगदाले ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ