मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर परिसर में प्रशासन की ओर से निधि का सदपयोग कि दुरुपयोग? : महेंद्र बनकर ने पूछा मनपा प्रशासन से सवाल

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर परिसर में प्रशासन की ओर से निधि का सदपयोग कि दुरुपयोग? यह सवाल सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र बनकर ने पुणे महानगरपालिका प्रशासन से   किया है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महेंद्र बनकर ने कहा कि हड़पसर के सर्वे नंबर 24 व 25 ससाणेनगर से कालेपडल ग्लायडिंग सेंटर के नजदीक रास्ता डी मार्ट के सामने की सड़क पर पुणे महानगरपालिका का सार्वजनिक शौचालय है, जिसका पिछले दो से ढाई साल से नागरिक किसी भी तरह से उपयोग नहीं कर रहे हैं, उक्त शौचालय के सभी पत्रे गायब हैं, साथ ही, सभी पानी या गंदगी बहकर ले जानेवाले सभी पाइप टूट गए हैं, उक्त शौचालय के दरवाजे गायब हैं, जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और शराब की बोतलें बिखरी पड़ी हैं। इसके उपयोग की कमी के कारण असामाजिक द्वारा इसका दुरुपयोग किया जाता है। वहां कचरा पड़ा हुआ है और आजकल इस शौचालय का नागरिकों द्वारा उपयोग भी नहीं किया जा रहा है।
अंत में उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इसकी पूरी तरह से अनदेखी की है। यदि नागरिक इसका उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो क्या कारण है इतनी बड़ी निधि को बर्बाद की जाए? यह सवाल है, प्रशासन जल्द से जल्द उक्त शौचालय की मरम्मत  कराकर नागरिकों की सेवा में  लाया जाए अन्यथा दुरुपयोग को रोकने के लिए इसे ध्वस्त      किया जाना चाहिए, जिससे स्वच्छता भी रहेगी। 
बहरहाल, महानगरपालिका प्रशासन के संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए अन्यथा नागरिकों की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ