मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना के प्रति निष्ठावान होडे दंपत्ति का राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल : महादेव बाबर

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना के प्रति निष्ठावान होडे दंपत्ति का राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है। कोरोना काल में लोगों की मदद, शासन की विविध योजनाएं जन-जन तक पहुंचाकर लोगों की अविरत रूप से सेवा हमारी शिवसैनिक विद्या संतोष होडे ने की है। जनता के प्रति समर्पित होकर विधायक कार्यों के साथ सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को हमेशा अपने कार्यों से राहत देने में अहम भूमिका होडे दंपत्ति ने निभाई है। यह विचार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर ने व्यक्त किए। 
शिवसेना प्रखर वक्ता व पुणे शहर महिला आघाडी की उपशहर संघटिका प्रा. विद्या संतोष होडे के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना शाखा सातववाडी, नवविकास मित्र मंडल, सावी बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित किए गए अभिष्ट चिन्तन समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, पूर्व महापौर वैशाली बनकर, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, योगेश ससाणे, पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले, जान मोहम्मद, संघटक संजय सपकाल, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, नितिन गावडे, भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन होले, स्वाभिमानी महिला संघटना की प्रमुख पल्लवी प्रशांत सुरसे, संजय शिंदे, शिवसेना पदाधिकारी सतीश जगताप, प्रवीण रणदिवे, प्रभाकर कदम, रमेश निवांगुने, प्रशांत पोमन, राष्ट्रवादी हड़पसर अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, नलिनी विजय मोरे, शीतल संजय शिंदे, छाया माने, नंदकुमार अजोतिकर, मालवाडी शाखा प्रमुख अमित कांबले, गणेश बोराटे, प्रवीण हीलगे, सुभाष फरांडे, नाना बारांगुले, मनोज जाधव, सुवर्णा धुमाल, विमल परदेशी, स्नेहल आल्हाट, संगीता भिलारे, दिपाली राऊत, ज्योति पवार, विजया भूमकर, सुजाता देशपांडे आदि के साथ हड़पसर, कसबा विधानसभा मतदार संघ के शिवसेना पदाधिकारी व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से निचलेस्तर तक शिवसेना को मजबूत करने का काम किया। समाज के सभी स्तरों से जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। अगर शिवसेना पक्ष पुणे महानगरपालिका चुनाव में प्रत्याशी बनने का मौका देती है तो उस अवसर का सोना करके दिखाऊंगी। यह विश्वास इस अवसर पर शिवसेना वक्ता व पुणे शहर महिला आघाडी की उपशहर संघटक प्रा.विद्या संतोष होडे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिवसेना के युवा नेता संतोष होड़े मित्र परिवार ने कड़ी मेहनत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ