मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

असोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया पुणे विभाग के अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्रा नियुक्त


पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

असोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के. डी. चंडोला के नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रदेश पुणे विभाग के अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश चंद्रा को हाल ही में नियुक्त किया गया है। उन्हें नियुक्तपत्र महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुलकर्णी ने दिया है। पुणे विभाग में पुणे, सोलापुर और सातारा जिलों का समावेश है। साथ ही श्री भीमराव उल्हारे की प्रदेश सहसचिव पद पर पदोन्नति की गई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री      अप्पासाहब पाटिल के मार्गदर्शन  में राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण पाटिल, राष्ट्रीय सदस्य श्री चंद्रशेखर गायकवाड, श्री जयपाल पाटिल प्रमुख उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप कुलकर्णी और कार्याध्यक्ष  श्री सुमित कुलकर्णी, राज्य सचिव मारुति गायकवाड द्वारा पुणे विभाग के अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश चंद्रा के नाम का ऐलान किया गया।
गुवाहाटी में 22 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 22 अगस्त, 2022 को गुवाहाटी में आयोजित की गई है। यह जानकारी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप कुलकर्णी और कार्यकारी अध्यक्ष सुमित कुलकर्णी द्वारा दी गई है। इस बारे में और जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. चंदोला की अध्यक्षता में बैठक का समापन होगा और इस बैठक में छोटे और मध्यम समाचारपत्रों के विभिन्न  मुद्दों पर गहराई से चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार प्रत्येक राज्य में संगठन के निर्माण और संगठन के कार्यों पर मंथन करने के लिए इस बैठक में देश भर के कई प्रतिनिधि  उपस्थित रहेंगे। 
महाराष्ट्र से संघटन के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण पाटिल,  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर गायकवाड, जयपाल पाटिल,  महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष प्रदीप कुलकर्णी, राज्य सचिव मारुति गवली, साथ ही महाराष्ट्र के संघटन सचिव शोभा जयपुरकर आदि मान्यवर उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ