हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर सुपुत्र डॉ. शंतनु जगदाले ने कजाकिस्तान में संपन्न हुई आर्यनमैन प्रतियोगिता में आर्यनमैन का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। डॉ. शंतनु जगदाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष हैं। वे इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा करनेवाले राजनीतिक क्षेत्र में महाराष्ट्र के पहले व्यक्ति बन गए हैं।
आयरनमैन प्रतियोगिता कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान में आयोजित की गई थी। इस आर्यनमैन प्रतियोगिता में अनेक देशों के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें महाराष्ट्र के कुछ प्रतियोगियों ने भी हिस्सा लिया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले ने सफलतापूर्वक प्रतियोगिता जीती और आर्यनमैन का खिताब जीत लिया। उन्होंने 3.8 किलो मीटर तैरना, 180 किमी साइकिल चलाना और 42.2 किलो मीटर की दौड़ इस प्रतियोगिता के लिए यह तय की गई दूरी 14 घंटे 38 मिनट निर्धारित समय में पूरी की। आयोजकों ने घोषणा की कि उन्होंने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
उन्हें आर्यनमैन मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता की प्रारंभिक तैयारी के रूप में उन्होंने कोल्हापुर में हाफ आर्यनमैन प्रतियोगिता पूर्ण की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में कैबरेंड (12 घंटों में 90 किलो मीटर की दौड़) की प्रतियोगिता पूरा करने का डॉ. शंतनु जगदाले का इरादा है। इस प्रतियोगिता की प्रारंभिक तैयारी के लिए रनहोलिक्स ग्रुप के संस्थापक डॉ. योगेश सातव, आर्यनमैन दशरथ जाधव व राहुल झांजुर्णे का डॉ. शंतनु जगदाले को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले, डॉ. अमोल कोल्हे, वंदना चव्हाण, विरोधी पक्षनेता अजीत पवार, प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल, महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर, विधायक चेतन तुपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने आयरनमैन का खिताब जीतनेवाले डॉ. शंतनु जगदाले का अभिनंदन किया है।

0 टिप्पणियाँ